फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सवार गुड़कारोबारी का रुपयों से भरा बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। गुड़ कारोबारी सिरसागंज से तकादा कर ऑटो से शिकोहाबाद आ रहा था। रास्ते में ऑटो में सवार दो युवकों ने रुपयों से भरा उसका बैग चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीतापुर के महोली निवासी रमाकांत दीक्षित का गुड़ का कारोबार है। मंगलवार को गुड़ का पेमेंट लेकर सिरसागंज से शिकोहाबाद ऑटो में बैठ कर जा रहा था। रास्ते में ऑटो में ही सवार दो युवकों ने बैग चोरी कर नौशहरा के समीप उतर कर चले गए। जानकारी पर व्यापारी ने ऑटो को रुकवाया और उनकी तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि बैग में करीब ढाई लाख रुपये रखे हुए थे। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित रमाकांत दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें