टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर मंगलवार दोपहर आगरा अस्पताल से मरीज को देखकर लौट रहे लोगों का ऑटो खंड विकास कार्यालय के सामने खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुस गया। हादसे में ऑटो चालक और छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में वकील, आसमां, बबली, रेशमा, मदीना, सलमा और परवीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। संवाद