टूंडला। आगरा के थाना सिकंदरा निवासी सेतु सारस्वत व प्रयागराज निवासी अभिजीत बृहस्पतिवार देर रात 11:20 बजे टूंडला रेलवे स्टेशन से आगरा के लिए ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो स्टेशन रोड स्थित भर्रा नाले के निकट पहुंचा था। तभी अचानक सामने कुत्ता आ गया। ऑटो चालक ने कुत्ते को बचाने का प्रयास, किंतु ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए तथा ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती करा दिया। साथ ही दोनों के परिजनों को सूचना दे दी। संवाद