टूंडला के ओवरब्रिज पर पलटा दाने से भरा कंटेनरसंवाद
- फोटो : टूंडला के ओवरब्रिज पर पलटा दाने से भरा कंटेनर संवाद
टूंडला। नगर के ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे फिरोजाबाद की ओर से आ रहा पशुओं के दाने से भरा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर पलटने से दाने की बोरियां सड़क पर बिखर गईं और पूरा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद कंटेनर का चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और जाम से बचने के लिए वाहनों को सर्विस रोड से निकाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईड्रा मशीन की मदद से पलटे हुए कंटेनर को हटाकर हाईवे के यातायात को सुचारू कराया जा सका। पुलिस के मुताबिक, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद