फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चालक की मौत

Mon, 21 Oct 2024 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एकत्रित हुए आसपास के लोगों ने ऑटो चालक को एंबुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना उत्तर के बिहारीनगर निवासी आकाश (30) ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं बड़ा भाई करीब एक साल पहले घर से चला गया था। जो वापस ही नहीं आया। वह शनिवार देर शाम ऑटो लेकर पेमेश्वर गेट की ओर जा रहा था। तभी संत नगर रेलवे पुल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके दो बच्चे हैं। साथ ही पत्नी गर्भवती है। थाना प्रभारी लाइनपार ऋषि कुमार ने बताया कि ऑटो पलटने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें