थाना फरिहा क्षेत्र के नगला फतेह- कौरारी मार्ग पर हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
- फोटो : थाना फरिहा क्षेत्र के नगला फतेह- कौरारी मार्ग पर हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
फरिहा। थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर फरिहा-मुस्तफाबाद मार्ग पर नगला फतेह और कौरारी के बीच टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे नगला कुम्हार निवासी किसान वीरपाल सिंह यादव (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में परवेंद्र (28) निवासी सुहाग नगर थाना दक्षिण, साधना (25) और भंवर पाल (32) निवासी कमालपुर थाना फरिहा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल उपचार के लिए परिजनों के साथ चले गए। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीरपाल सिंह यादव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टायर फटने से ऑटो पलटने के कारण हादसा हुआ, जिसमें एक किसान की मौत हो गई। संवाद