फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नाश्ते के पैसे मांगने पर हंगामा, ऑटो चालकों ने ठेला संचालकों से की मारपीट

Fri, 20 Feb 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के व्यस्त इलाके में बृहस्पतिवार को मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। जैन मंदिर के सामने जिला अस्पताल सर्विस रोड के पास नाश्ते के पैसे मांगने पर ऑटो चालकों और ठेला संचालकों के बीच काफी मारपीट हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ऑटो चालक क्षेत्र में लगे नाश्ते के ठेलों पर पहुंचे और खाना-नाश्ता किया। जब ठेला संचालकों ने उनसे पैसे मांगे तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ऑटो चालकों ने ठेला लगाने वालों के साथ हाथापाई कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना के बाद आसपास के ठेला संचालकों में रोष है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें