फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार-ऑटो की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत

Tue, 01 Aug 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोग घायल, परिवार में मची चीख पुकार, कार चालक भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एटा शिकोहाबाद मार्ग पर मंगलवार दोपहर ऑटो और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ऑटो में बैठे दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मंगलवार दोपहर ऑटो चालक अजय पांच सवारियां लेकर करीब एक बजे शिकोहाबाद से जसराना जा रहा था। जब ऑटो मां अंजनी स्कूल के समीप पहुंचा तभी जसराना की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार यात्री इधर-उधर छिटक गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भेजा। यहां इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान ऑटो चालक अजय कुमार (16) निवासी यदुवंश नगर प्रतापपुर चौराहा के अलावा पति रवि (40) व पत्नी रिंकी (35) निवासी जसराना फिरोजाबाद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इधर हादसे के बाद कार चालक मौका पाकर भाग निकला। वहीं हादसे में कीमत (16), किश्मत (18) और मुन्नी चौहान (25) निवासी घाघऊ जसराना घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
शिकोहाबाद। रवि अपनी पत्नी रिंकी के साथ फतेहाबाद पीलिया की दवा लेकर लौट रहा था। जब दोनों शिकोहाबाद से जसराना के लिए ऑटो में बैठे तो महिला बच्चों के बारे में बातें कर रही थी। तभी सामने से आ रही कार की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में रवि व पत्नी रिंकी की मौत हो गई। तीन छोटे बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। वहीं अजय चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। अजय की मौत से उसका पूरा परिवार स्तब्ध रह गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें