जसराना। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस गांव पट्टी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि टीकामई मोड़ के पास दो युवक अपनी बाइक पर आ रहे हैं, जिनके पास असलाह हैं। चेकिंग के दौरान उनकी बाइक रोककर तलाशी तो उनके पास से दो तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए। है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम योगेश उर्फ विनीत निवासी न्यू प्रिंस नगर कॉलोनी माल रोड अलीगढ़ एवं पुष्पेंद्र चौधरी उर्फ पीसी टाईगर निवासी ग्राम विजयगढ़ थाना गौडा जिला अलीगढ़ बताया।