फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगवाया लाल निशान

Wed, 16 Dec 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण खत्म कराने को जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। घंटाघर से बजरिया तक अतिक्रमण हटवाने के बाद बुधवार को लोहामंडी से चंद्रवार गेट पुल तक जिन दुकानों के आगे अतिक्रमण नजर आया, उन पर लाल निशान लगाए। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर बाजार, घंटाघर, नालबंद से रसूलपुर तथा बजरिया, लोहामंडी होते हुए चंद्रवार गेट तक जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में नगरनिगम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इससे सबसे ज्यादा फायदा आम जनता को हो रही है। प्रशासन ने मंगलवार को बजरिया में जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण ध्वस्त कराया। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने लोहामंडी चौराहे से चंद्रवार गेट तक के अतिक्रमण पर लाल निशान लगवाकर दुकानदारों को चेतावनी दी है कि तीन दिन में अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा जेसीबी से ध्वस्त तो किया ही जाएगा साथ में जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने जाटवपुरी से नालबंद होते हुए सेंट्रल चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया गया। अफसरों को देखते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने दुकानों के सामने लगे तख्त, बैंच, कुर्सी व अन्य सामान उठाया। अभियान के दौरान 17 दुकानदारों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें