फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रात में शादी में शामिल हुआ, सुबह फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में शादी में शामिल हुआ, सुबह फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नगला सेंदालाल गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक गांव में एक शादी में देर रात तक मौजूद रहा था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव नगला सेंदलाल के लोग दैनिक क्रिया के लिए गांव से बाहर निकले तो पेड़ पर युवक को लटके देखा। शव की शिनाख्त नगला सेंदलाल निवासी सत्यवीर सिंह (21) के रूप में हुई। सत्यवीर के परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बताया जाता है युवक गांव में ही एक शादी समारोह में रात 11 बजे तक रहा था। उसके बाद सुबह जब देखा तो उसका शव पेड़ पर लटका हुआ था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें