फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हजरत सूफी सुल्तान शाह के उर्स में उमड़े जायरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत सूफी सुल्तान शाह के उर्स में उमड़े जायरीन
विज्ञापन

- चार दिवसीय चिकित्सा शिविर भी लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। स्टेशन रोड स्थित किशनपुर के निकट हजरत सूफी सुल्तान शाह (छैकुरवाले) बाबा की दरगाह पर सोमवार से चार दिवसीय उर्स प्रारंभ हो गया। उर्स के पहले दिन हिंदू और मुस्लिम अकीदतमंदों ने हाजिरी लगाई। चादरपोशी कर दुआ मांगी।
विज्ञापन

छैकुर वाले की दरगाह का उर्स एक मई से चार मई तक चलेगा। उर्स के पहले दिन हिंदू और मुस्लिमों ने बड़ी संख्या में हाजिरी लगाई। चादरपोशी कर दुआ मांगी। वहीं देर शाम तक लोगों के हाजिरी लगाने का सिलसिला जारी रहा। उर्स में शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन नायब तहसीलदार अवनीश यादव और जेएस विश्वविद्यालय के उपकुलाधिपति डॉ. पीएस यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। जेएस विश्व विद्यालय के उप कुलाधिपति ने कहा मेले के निकट के गांव एवं दूर दराज से आए जायरीन को चिकित्सा से लाभ मिलेगा। धनपुरा पीएससी पर तैनात डॉ. विक्रम बहादुर ने मरीजों का चेकअप कर नि:शुल्क दवा वितरण की। इस अवसर पर डॉ.पीएस राणा, राजेश गुप्ता, अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नाहर सिंह भदौरिया, पीके आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें