फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: घर के बाहर सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, घर वालों के जागने पर भाग निकला आरोपी

Sat, 06 May 2023 02:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में आरोपी ने घर के बाहर सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। घर वाले जाग गए तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। 
विज्ञापन
Firozabad: घर के बाहर सो रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर करने पर पहुंचे परिजन ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच वह रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

विज्ञापन


घटना नगला सिंघी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बृहस्पतिवार रात्रि 17 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर पड़ी टिनशेड में सो रही थी। मध्यरात्रि दो बजे करीब गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया तथा उसने जबरन किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर करने पर परिजन जाग गए।

जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला

मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, किंतु वह पकड़ में नहीं आया। इस बीच वह परिजन को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों ने ललित नामक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें