शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के साथ अन्य कार्यकर्ता
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भारत-चीन बॉर्डर पर जवानों की शहादत पर जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति की सदस्याओं ने दुख जताया। सदस्याओं ने अपने घरों पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जॉयंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की अध्यक्ष अनु बंसल ने कहा कि सभी सदस्याओं ने अपने घरों पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।
श्रद्धांजलि देने के साथ साथ उनके परिवारों के लिए भी प्रार्थना की कि वो इस दु:ख की घड़ी में साहस से काम लें । प्रशासनिक निदेशिका सीमा अग्रवाल और वित्त निदेशिका रितु रानीवाला ने चीनी सेना पर रोष जताते हुए चीनी सामान का बहिष्कार करने की बात भी कही। संगठन पदाधिकारियों ने सदस्याओं से चीनी सामान का उपयोग न करने की अपील की।