मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां जांचने की रफ्तार तेज हो गई है। पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर 30-30 हजार से ज्यादा कापियों चेक हो चुकी हैं। 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। जिले में करीब साढ़े सात लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।
डीआईओएस रविंद्र सिंह सोमवार को शिकोहाबाद के पाली इंटर कालेज में पहुंचे। उन्होंने कापियों के आवंटन रजिस्ट्रर की जांच की। शिक्षकों को निर्देशित किया ईमानदारी से देख-देख कर कापियां जांचे। वहीं, पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि कापियाें पर एक नजर वो भी बनाएं रखें। इसके बाद शिकोहाबाद के बीडीएम कालेज में निरीक्षण किया। छोटेलाल इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सख्ती से कराया जा रहा है। डीएवी इंटर कालेज में केके यादव के नेतृत्व में मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। सिरसागंज के क्षेत्रीय इंटर कालेज में आठ जनपदों की कापियां चेक हो चुकी हैं। यहां 55 हजार कापियाें का मूल्यांकन हो चुका है।
चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई
मूल्यांकन केंद्र पर कोठार से कक्ष तक शिक्षकों को कापियों के बंडल स्वयं लाने पड़ते हैं। डीएवी कालेज में पर्यवेक्षक केके यादव ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारी उदयशंकर की लापरवाही देखी तो उन्होंने वेतन कटौती और प्रधानाचार्य को उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कापियों में निकल रहे नोट
कापियाें में रुपयेे निकलना तो हमेशा की बात रही है, लेकिन शिक्षकों के मुताबिक इस बार पांच-पांच सौ के नोट कुछ ज्यादा ही निकल रहे हैं। शिक्षक कहते हैं कि स्टूडेंट्स मेरिट की महत्वता जानते हैं, इसलिए अंक जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। छोटेलाल इंटर कालेज में एक बंडल में दो से तीन हजार हजार रूपये तक निकले।
जिले में मूल्यांकन का आंकड़ा
कालेज कापियां प्रधान परीक्षक परीक्षक
डीएवी कालेज 2,46445 60 559
पाली कालेज 72,995 44 407
बीडीएम कालेज 56, 510 34 350
छोटेलाल कालेज 2,41,443 70 586
क्षेत्रीय कालेज 1,30,808 35 340