फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एएसपी मुकेश प्रताप खुद को बचाने के लिए....कर सकते हैं ये काम, नितेश के भाई को सता रहा ये डर

Tue, 05 Aug 2025 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एएसपी पति के उत्पीड़न से परेशान होकर टूंडला से बसपा के पूर्व विधायक पुत्री नितेश सिंह ने जिस तरह जान दी, उसे लेकर जांच के लिए  स्पेशल टीम गठित करने की परिजनों ने मांग की है। उन्हें डर है कि एएसपी उच्च पुलिस अधिकारी हैं, इसलिए जांच प्रभावित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
lucknow suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला से बसपा के पूर्व विधायक की बेटी नितेश सिंह ने पति के उत्पीड़न से परेशान होकर पिछले शनिवार को जान दे दी थी। इस मामले में विधायक के पुत्र एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। लेकिन मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की जाए। ताकि जांच प्रभावित नहीं होने पाए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुकेश प्रताप सिंह एएसपी के पद पर होने के कारण जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इसके कारण इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन होना चाहिए। ताकि मेरी बहन को न्याय मिल सके। इसके साथ नामजद सभी पांचों लोगों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह अगस्त की शाम को छह बजे बहन नीतेश को न्याय दिलाने को शहर में कैंडल मार्च नगला करन सिंह से सुभाष तिराहे तक निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर दोषियों की गिरफ्तारी एवं विशेष टीम से जांच कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें