अशोका आटो सेल्स ने फीरोजाबाद में मंडल के पांचवें शोरूम का कंपनी के अधिकारियों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अधिकारियों ने ग्राहकों को टाटा की नई सोच और विकसित प्रणाली की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो बीस वर्षों से अशोका आटो सेल्स से जुड़े कई ग्राहकों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
मंगलवार को दबरई के रसीदपुर कनेटा स्थित टाटा के अधिकृत अशोका आटो सेल्स के शोरूम का शुभारंभ हुआ। टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कामर्शियल व्हीकल) रविंद्र पिसरोडी ने फीता काटकर श्रीगणेश किया। अशोका आटो सेल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डा. रंजना बंसल ने कहा कि ग्राहकों की विश्वसनीयता ने ही टाटा को प्रगति के नए आयाम दिए हैं। हमारी तीन पीढ़ियां टाटा मोटर्स से जुड़ी हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक विक्रम अग्रवाल ने बताया कि आगरा रीजन में 80 से 85 प्रतिशत मार्केट शेयर टाटा मोटर्स के ही हैं। वीपी सिंह, तनवीर जफर, विजय शर्मा मौजूद रहे।
कामर्शियल वाहनों में 64 प्रतिशत मौजूदगी
समारोह में वाइस प्रेसीडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग आरटी वासन ने कहा कि इंडियन मार्केटिंग प्रभावित करने वाला है। टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में 60 साल से भरोसा जमाए हुए है। कामर्शियल वाहनों में 64 प्रतिशत टाटा मोटर्स की मौजूदगी है।
बीस वर्ष पुराने डीलर्स और कर्मचारियों का सम्मान
20 से ज्यादा वर्षों से अशोका मोटर्स से जुड़े डीलर्स को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उप्र. रत्न बालकृष्ण गुप्ता, कमलेश यादव, अशोक तोमर, मेहरबान सिंह यादव सहित प्रमुखजनों का सम्मान हुआ।