कार्ड बदल कर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार
- 13 डेबिट कार्ड और नकदी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। लोगों को झांसा देकर उनका डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 13 डेबिट कार्ड और कुछ नकदी बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
सीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर गबन करने वाले युवक संजय राठौर निवासी साढ़ूपुर थाना मक्खनपुर को एटा तिराहे स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस को 13 डेबिट कार्ड और नकदी बरामद हुई है। आरोपी संजय राठौर शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर चोरी, धोखाधड़ी सहित अन्य कई मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक कई बार जेल भी जा चुका है। लेकिन जेल से बाहर आकर दोबारा इसी धंधे में संलिप्त हो जाता है। उसने बताया कि उसके इस काम को और लोग भी कर रहे हैं। लेकिन यह उनका सरगना है।