फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: श्रीराम कॉलोनी की समस्याएं लेकर निगम पहुंचे लोग, गले में लटकाई तख्तियां

Mon, 13 Mar 2023 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम कॉलोनी की समस्याएं लेकर निगम पहुंचे लोग, गले में लटकाई तख्तियां
विज्ञापन

श्रीपाल कॉलोनी, छिदामल नगर,न्यू आंबेडकर नगर के लोगों ने भी नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कच्ची गलियां और गंदगी की समस्याएं श्रीराम कॉलोनी समेत कई अन्य मोहल्ला वासियों के लिए परेशानी का कारण हैं। समस्या के निदान की मांग को लेकर श्रीराम कॉलोनी के लोग गले में तख्तियां लटकाकर नगर निगम आए। वहीं श्रीपाल कॉलोनी और न्यू आंबेडकर नगर की महिलाओं ने नगर निगम परिसर में नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन ने छिदामल नगर में सड़कों का जीणोद्वार नहीं होने पर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
लंबे समय से विकास कार्यों से अछूते श्रीराम कॉलोनी एवं श्रीपाल कॉलोनी के लोग सोमवार को गले में तख्तियां लटका कर नगर निगम पहुंच गए। नगर निगम पहुंचे महिला-पुरूषों का आरोप है कि तत्कालीन महापौर के अलावा निगम के कई अधिकारी कई बार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। आश्वासन भी दिया गया। लेकिन इसके बाद भी दोनों कॉलोनी की कच्ची व उबड-खाबड गलियों को पक्का नहीं कराया गया है। नाली निर्माण नहीं होने के कारण समूचे क्षेत्र में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त के समक्ष एक सप्ताह में समस्या निदान की मांग की है। चेतावनी देेने वालों में शिवकुमार राठौर, सुधाकर सिंह, मीना देवी, राधादेवी, पदमा, लीलावती और रेखा शमिल थीं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मोहल्ला ताडो वाली बगिया छिदामल नगर के लोग सोमवार को नगर निगम पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि मोहल्ले की कई बस्तियों में वर्षों पहले बनी सीसी निर्माण वाली सड़कें पूरी तरह से जीर्णक्षीर्ण स्थिति में हैं। सीवर लाइन के ऊपर लगाए ढक्कन भी टूट चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त से सीसी मार्ग को सही कराने एवं सीवर लाइन के ढक्कनों को बदलवाने की मांग की है। मांग करने वालों में भाकियू नेताओं में ताज मोहम्मद, शान मुहम्मद, जाहिद अजमेरी शामिल थे। भाकियू नेताओं ने 15 दिन में सीसी मार्ग की मरम्मत नहीं होने पर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



गली नहीं बनी तो करेंगे आंदोलन
कच्ची गलियों को पक्का कराने एवं नाली निर्माण की मांग को लेकर न्यू आंबेडकर नगर बाईपास रोड के लोग सोमवार को नगर निगम पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त से भी मुलाकात की। आरोप है कि दलित और पिछड़ा वर्ग बाहुल्य गली संख्या नौ और दस को निवर्तमान पार्षद के इशारे पर पक्का नहीं कराया जा रहा है। इस कारण लगभग 60-70 घरों के लोग तमाम परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों पूजा देवी, मधु,रामरती, अनीता, प्रियंका,आरती, रामगोपाल, पुष्पेंद्र, रामबाबू और नीरज आदि ने 15 दिन में गली को पक्का कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें