फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एआरपी ने लगाई गैर हाजिरी, शिक्षक ने गाली के साथ दी धमकी

Mon, 25 Sep 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। एआरपी को अनुपस्थित मिले शिक्षक की गैर हाजिरी लगाना महंगा पड़ा। शिक्षक ने एआरपी को फोन करके भद्दी-भद्दी गालियां दीं। इसका एक ऑडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अरांव ब्लॉक में निपुण टेस्ट के दौरान एक शिक्षक गैर हाजिर मिले थे। इस पर एआरपी अजय कमार ने उनकी गैर हाजिरी लगा दी। इसके बाद में शिक्षक ने बीते रविवार को फोन कर शिक्षक को गैरहाजिरी लगाने पर जमकर खरी-खोटी सुनाईं। शिक्षक के साथ में गाली-गलौज की। वहीं जब एआरपी ने शिक्षक की प्रधानाध्यापिका के संबंध में बात की तो शिक्षक ने अपने स्कूल की हैड के लिए भी भद्दी गालियों का प्रयोग किया। इस घटना के बाद में एआरपी ने अधिकारियों को अवगत कराया तो इस पर विभाग ने शिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। इधर शिक्षक द्वारा अब क्षेत्र के कुछ शिक्षक नेताओं के सहयोग से एआरपी पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे एआरपी एकजुट हो रहे हैं। सोमवार को डायट में संपन्न एआरपी की बैठक में भी यही मुद्दा उठा तथा एआरपी ने कहा कि अगर शिक्षक पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्य करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एआरपी अजय कुमार का कहना है कि शिक्षक के द्वारा अरांव ब्लॉक के शिक्षकों को अपनी गाड़ी दिखाते हुए कहा कि गाड़ी में आगे खून लगा है। आज एक को ठोंक कर आया हूं तथा अगली बारी एआरपी की है। एआरपी ने कहा कि इससे पूरा परिवार भी चिंतित है। बीएसए आशीष पांडेय ने कहा कि इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें