शिकोहाबाद। मोबिल्टी भत्ता न मिलने पर काफी संख्या में एआरपी शिक्षकों ने विरोध प्रकट किया है। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन बीएसए फिरोजाबाद को दिया है। साथ ही भत्ता दिलाए जाने की मांग की है।
एआरपी अजय कुमार का आरोप है कि बिल का भुगतान करने वाले बाबू की लापरवाही के चलते अप्रैल 2023 से जनपद के सभी एआरपी, एसआरजी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जनपद के विद्यालयों के सुपरवीजन के लिए परियोजना द्वारा एआरपी व एसआरजी रखे हुए हैं। जिनका मोबिलटी भत्ता ढाई हजार रुपये प्रतिमाह होता है। ज्ञापन देने वालों में अजय शुक्ला, उमाकांत, अमरपाल, अरविंद, मुकेश चंद्र, मनोज शर्मा, सारिका शर्मा, योगेंद्र सिह, रविशंकर शर्मा आदि मौजूद थे।