फिरोजाबाद। जनपद में दो दिन से हो रही बारिश में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लोग सोशल मीडिया पर बिजली आपूर्ति को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक मामले में नगर निगम के एक पार्षद ने सदर विधायक को फोन लगाकर बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया। इस दरम्यान दोनों में बहस हो गई। पार्षद ने विधायक पर कई आरोप भी लगाए। पूरे मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सपा खेमा बदलकर भाजपा में शामिल हुए नई बस्ती के पार्षद देशदीपक यादव ने शहर में दो दिन से विद्युत आपूर्ति को लेकर सदर विधायक मनीष असीजा को देर रात फोन किया। बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल किए। इस दरम्यान दोनों में बहस हो गई। वायरल ऑडियो में पार्षद ने कहा कि बिजली का बुरा हाल है। प्रदेश सरकार का करोड़ों रुपये जो बिजली के सुधार के लिए आया था उसका क्या हुआ। क्योंकि आप जनप्रतिनिधि हैं। इस पर दोनों ओर से बहस होती दिखी। कहासुनी दोनों ओर से होने और बीच बीच में सवालों को लेकर वायरल हो रहे ऑडियो को लोगों द्वारा फारवर्ड किया जा रहा है। इस संदर्भ में भाजपा पार्षद का कहना है कि मेरी और बातचीत का जो ऑडियो वायरल हुआ है, उसे गलत मंशा से किसी ने एडिट किया है।