फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चंद्रवाड़ के किला को पुरातत्व विभाग करेगा संरक्षित

Fri, 13 Oct 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना किनारे स्थित प्राचीन चंद्रवाड़ के किला को पुरातत्व विभाग संरक्षित करने का काम करेगा। पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की लगातार की जा रही पहल के कारण राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना में चंद्रवाड़ को भी शामिल कर लिया है। पिछले दिनों पुरातत्व विभाग की टीम ने चंद्रवाड़ के किला में जाकर नमूने एकत्रित करने का काम किया था। यमुना किनारे स्थित राजा चंद्रसेन का प्राचीन किला चंद्रवाड़ को संरक्षित करने की पहल पुरातत्व विभाग ने पहले से की थी। यही नहीं पिछले दिनों पुरातत्व विभाग की टीम ने किला में जाकर वहां ईंटों के साथ-साथ अन्य पत्थरों आदि के नमूने एकत्रित किए थे। जिले में पयर्टन मंत्री जयवीर सिंह काफी समय से इसके लिए प्रयासरत थे, कि राजा चंद्रसेन की नगरी को उसके असल वैभव को निखारा जा सके। वहीं इस किले को संरक्षित किया जा सके। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से भी सिफारिश की थी। उनकी पहल रंग लाई। काफी प्राचीन किला को धरोहर मानते हुए पुरातत्व विभाग ने इसे संरक्षित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों में चद्रवाड़ के किला के शामिल हो जाने के साथ इसकी देखभाल का काम पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रदेश के आठ जिलों के 15 स्मारक स्थलों को पुरातत्व विभाग को देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसमें फिरोजाबाद के चंद्रवाड़ का किला आठवें क्रमांक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें