फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी श्रमिकों को भी मिलेगी अनुकंपा राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम एवं निकाय क्षेत्रों में स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले श्रमिकों व दिहाड़ी मजदूरों को भी एक-एक हजार रुपए की अनुकंपा राशि दी जाएगी। जिले के निगम व निकाय क्षेत्रों शिकोहाबाद एवं टूंडला स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले ढाई हजार लोगों को चिह्नित किया गया है। शासन के निर्देशों के बाद काशीराम आवास योजना का लाभ ले चुके लगभग 2655 लोगों को भी दिहाड़ी श्रमिक, पथ विक्रेताओं एवं निर्माण बेलदारों को भी एक-एक हजार रुपए की अनुकंपा राशि दी जाएगी। योजना के दायरे में फिरोजाबाद के पचवानी कॉलोनी में रह रहे लगभग 1500 लोगों, गढ़ी छत्रपति टूंडला रह रहे करीब पांच सौ एवं कांशीराम कॉलोनी शिकोहाबाद के 655 दिहाड़ी श्रमिकों,पथ विक्रेताओं एवं बेलदार आदि कुल 2655 लोगों को चिहिंत किया गया है। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा)विभाग ने चिह्नित लोगों को डाटा धनराशि हस्तांतरण हेतु शासन को भेजा है। पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत के अनुसार अनुकंपा राशि योजना के दायरे में आने वाले लोगेां का चिहिंकरण अभी जारी रहेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें