फिरोजाबाद। जिले में रहने वाले लघु एवं सीमांत श्रेणी के 58291 किसानों के खातों में जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजी जाएगी। इन किसानों का डाटा सही कराने के बाद किसानों ने शासन को फारवर्ड कर दिया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लगभग 67000 लाभार्थी किसानों का डाटा संदिग्ध मिला था। इन किसानों को योजना के प्रारंभ में प्रथम व द्वितीय किश्त जारी की जा चुकी थीं। इसके अतिरिक्त कुछ किसान ऐसे भी थे। जिनके आवेदन प्रपत्रों में नाम की स्पेलिंग अथवा बैंक खाता में अंतर था। इस तरह के मामलों में केंद्र सरकार ने जिले के कृषि विभाग को उपरोक्त सभी किसानों व लाभार्थी किसानों के डाटा सही कराने के निर्देश दिए थे। करीब एक माह से चल रही कवायद के बाद जिले के कृषि विभाग ने 58291 किसानों का डाटा सही करा शासन को फारवर्ड किया है। संशोधित डाटा फारवर्ड किए जाने की स्थिति में उपरोक्त सभी किसानों के खातों में जल्द ही सम्मान निधि की राशि जारी की जाएगी।
इन किसानों के खातों में जल्द पहुंचेगी सम्मान निधि प्रथम किश्त वाले किसान--6799 द्वितीय किश्त वाले किसान-- 5758 तीसरी किश्त वाले किसान-- 10452 चौथी किश्त वाले किसान-- 24932 पांचवी किश्त वाले किसान--10302