फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: असमाजिक तत्वों ने वन विभाग की झाड़ियों में लगाई आग

Mon, 08 Apr 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। असमाजिक तत्वों ने वन विभाग की झाड़ियों में आग लगा दी। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गांव नगला प्रभु और जसलई रोड के समीप दोपहर 12 बजे करीब कुछ असमाजिक तत्वों ने वन विभाग की झाड़ियों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वन विभाग की झाड़ियों से कुछ ही दूरी पर किसानों के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल ही मौके पर पहुंचकर झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें