फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ओएमआर शीट में देने होंगे 20 अंक के प्रश्नों के उत्तर

Mon, 19 Feb 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार हाईस्कूल के प्रश्नपत्र के प्रारूप में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बोर्ड ने 70 अंक के लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र को भागों में विभक्त किया है। इसमें पहला खंड 20 अंक का होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। दूसरे खंड में वर्णनात्मक प्रश्नों के उत्तर पुस्तिका में लिखने होंगे। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. उपेंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा के प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन किया है। परीक्षा शुरू होने से पहले कक्ष निरीक्षक ओएमआर शीट को भरने की जानकारी देंगे। अगर किसी केंद्र पर परीक्षार्थियों की ओर से ओएमआर शीट भरने में गड़बड़ी की जाती है तो इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन





अतिरिक्त दिया जाएगा समय
परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ से 11:45 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दो से 5:15 तक होगी। दिव्यांग एवं दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों को निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

परीक्षाओं को लेकर तैयारी पूरी-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है, केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। केंद्रों को ऑनलाइन भी जोड़ दिया गया है। हमारी टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएंगी। - निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन


24 घंटे चालू रहेंगे सीसीटीवी कैमरे, स्ट्राॅन्ग रूम की भी निगरानी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा तीन दिन बाद शुरू हो रही है। शासन और बोर्ड की ओर से अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रहें। कैमरों से स्ट्राॅन्ग रूम की भी निगरानी हो रही है।
बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। 74 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि परीक्षा की त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था है।



सीबीएसई : मुख्य विषयों की परीक्षा आज से
सीबीएसई की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। अभी तक कुछ पेपर हो चुके हैं, लेकिन मुख्य विषयों के पेपर सोमवार से शुरू हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें