फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने किया धमाल

Thu, 24 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं कई कार्यक्रमों से छात्रों ने आधुनिक भारत की नई तस्वीर प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

नगर के कौरारा रोड स्थित इंदिरा मेमोरिलय सीनियर सेकेेेंड्री पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के  साथ आगाज हुआ। इसके बाद अतिथि गान के साथ सब टीवी के हास्य कलाकार पवन आगरी, अग्रवाल महासभा के महामंत्री संदीप गोयल, पूर्व चेयरमैन डा. राघवेंद्र सिंह का निदेशिका मिथिलेश राना द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने वंदे मातरम, सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी आदि का अद्भुत प्रस्तुतिकरण किया। वहीं देवभक्ति को प्रदर्शित करते हुए बच्चों ने हनुमान चालीसा, कृष्ण मोर लीला नृत्य के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। संचालन मुंबई से आए सुमित नागर और छाया नागर ने किया वहीं अंत में जितेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें