फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच को भेजा जाएगा अन्नू का बिसरा, पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पोस्टमार्टम में अन्नू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उसका बिसरा जांच को आगरा भेजा जाएगा। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से कराया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गणेश नगर आगरा गेट पुलिस चौकी के पीछे निवासी करने वाली अन्नू (24) की शनिवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। अन्नू की शादी चार साल पहले हुई थी। महिला की मौत की खबर पर परिजन भी अस्पताल आ गए थे। ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने मामले को शांत कराया था।
रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से कराया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा जांच को आगरा भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार का कहना है कि मृतका के भाई अनुपम की तहरीर पर पति अंकेश, ससुर राजवीर सिंह, ननद नीतू, सास रामवती व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें