फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापार में घाटा होने पर पशु व्यापारी ने की आत्महत्या

Mon, 07 Aug 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव रपड़ी में पशु व्यापारी का शव खेत पर खड़े पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंचने परिजन ने बताया कि व्यापार में घाटा होने से पशु व्यापारी परेशान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नसीरपुर के गांव रपड़ी निवासी मोहम्मद खलील पशुओं का कारोबार करते थे। परिजन ने बताया कि उन्हें पशुओं के व्यापार में काफी घाटा हो गया। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। पांच अगस्त को घर से बिना बताए चले गए, काफी तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चला। सोमवार सुबह व्यापारी का शव उसके चाचा मुस्तकीम के खेत में खड़े पेड़ पर फंसे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष संजुल पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई अब्दुल जमील ने बताया कि भाई भैसों का व्यापार करते थे। व्यापार में घाटा हो जाने के कारण उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने बताया कि वे पिछले कई दिनों से लोगों से व्यापार में घाटे की चर्चा करते रहते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें