फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रधानाचार्य-शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में आज बंद रहेंगे सभी प्राइवेट स्कूल

Mon, 07 Aug 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। आजमगढ़ के चिल्ड्रेन गर्ल्स काॅलेज में छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में प्रधानाचार्या व शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भी लामबंद हो गया है। पूरे प्रदेश के आज सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। सोमवार को किड्स कॉर्नर स्कूल मे स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष मयंक भटनागर ने कहा कि 31 जुलाई को चिल्ड्रेन गर्ल्स काॅलेज में हुई घटना काफी दुखद है। संगठन ने छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही अभिभावकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी करता है। संगठन का मानना है कि जो घटना हुई है, वह नहीं होनी चाहिए। इस घटना में स्कूल के प्रधानाचार्या व शिक्षक की गिरफ्तारी को संगठन ने अनुचित ठहराया है और गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों से आठ अगस्त को स्कूल बंद रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने इस दिन सभी प्राइवेट स्कूल में दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की है। इसके साथ ही नौ अगस्त को सभी प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक व अन्य स्टाफ काली पट्टी बांधकर एकजुटता का भी प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को सुबह आठ बजे स्वामी विवेकानंद चौक से मौन जुलूस भी निकाला जाएगा। बैठक में रूपाली भटनागर, शालिनी एडवर्ड, संदीप कुमार, गुरुनानक सिंह, मोहम्मद कामरान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें