फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शराब पीने पर फटकार से नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mon, 03 Nov 2025 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। गांव असुआ के एक युवक ने घर में विवाद होने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन


कल्लू (20) निवासी गांव असुआ का रविवार देर रात माता-पिता से शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान युवक को उसके माता-पिता ने फटकार दिया। झगड़े से नाराज होकर युवक गांव के पास मौजूद रेल ट्रैक पर पहुंच गया। इस दौरान ट्रैक पर युवक ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें