टूंडला। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा टूंडला की एक बैठक तहसील सभागार में हुई। बैठक में लेखपालों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही लेखपालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का विरोध किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे लेखपाल संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि लेखपाल कड़ाके की सर्दी में पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके अधिकारी उनका शोषण कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडे द्वारा लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लेखपालों का उत्पीड़न किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एक स्वर में लेखपालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर लेखपालों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में आशीष श्रीवास्तव, प्रबल प्रताप सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, विवेक प्रताप सिंह, शालिनी तोमर, प्रीति शर्मा, निधि सिंह, नरेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, आलोक शर्मा, रजत कुमार आदि थे।