फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों के नारों से गूंजा विकास भवन

Sat, 03 Sep 2016 02:19 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों के नारों से गूंजा विकास भवन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों के नारों से गूंजा विकास भवन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नारों से विकास भवन गूंजता रहा। जिले भर की कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों के आंदोलन को समर्थन देने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह ने कहा कि शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज ने मांगों को पढ़ा। डीपीओ आभा हिं ने स्थानीय स्तर की समस्याओं के हल का भरोसा दिया। अध्यक्षता आसमा कुलश्रेष्ठ व संचालन सीमा यादव ने किया। प्रदर्शन में प्रेम प्रकाश कुशवाह, रेखा शर्मा, सुनीता उपाध्याय, रजनी शर्मा, दीपा शर्मा, सुधा शर्मा, रेखा शर्मा, सुमन यादव, कमलेश, सुदिता समालिया, मोहिनी कुलश्रेष्ठ आदि शामिल थे।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्रमुख मांगे...
-रुका हुए मानदेय एवं भवन किराया का भुगतान किया जाए।
-मानदेय भुगतान हर माह की सात तारीख से पहले ही किया जाए।
-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने,मानदेय बढ़ाने की मांग।

आयकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
आयकर कर्मचारी संघ ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर्मचारी संघ वर्ग ‘ग’ के सचिव संतलाल चौरसिया एवं आयकर कर्मचारी संघ वर्ग ‘घ’ के सचिव अशोक कुमार कठेरिया कर रहे थे। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शन में महेशचंद्र गुप्ता, घनश्याम मिश्रा, रामजीलाल मीणा, विनोद कुमार, उमेश कुमार बघेल, घनश्याम राठौर, अमित ओमर, अमित वर्मा, आलोक कुमार वर्मा, नरेंद्र सिंह सिकरवार, प्रशांत कुमार, आशाराम, संतोष कुमार मिश्रा, हरीशचंद्र,शारदा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


आयकर कर्र्मियों की प्रमुख मांगे....
1-आयकर अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी,सचिव कर सहायक,आयकर निरीक्षकों के सातवें वेतन आयोग में विसंगति को दूर किया जाए।
2-ग्रामीण डाकसेवकों को वेतन एवं पेंशन भत्ता विभागीय कर्मियों के अनुरूप मिले,ठेकेदारी पर करने वाले मजदूरों को नियमित किया जाए।
3-खाली पदों को भरें,बोनस,प्रोविडेंट फंड की अदायगी में वाध्यता खत्म हो,बोनस दुर्गा पूजा से पहले मिले।


डाकघर कर्मचारियों ने भरी हुंकार
डाकघर कर्मचारी संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल के कारण मुख्य डाकघर के गेट को बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण शहर के अन्य ही डाकघरों में कामकाज नहीं हो सका। ग्रामीण एवं कसबा क्षेत्रों के कर्मचारी मुख्य डाकघर पर ही एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। अध्यक्षता विमल कुमार चौबे एवं संचालन रविप्रकाश राठौर ने किया। प्रदर्शन में अनूप शर्मा, केसी आर्य, वीके जैन, सुधीर, सत्यपाल सिंह, अमित कुमार, रमेश, दिनेश, विजय सिंह, अभय यादव, राकेश यादव, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।

डाकघर कर्मियों की प्रमुख मांगे
1-नई पेंशन नीति के स्थान पर पुरानी पेंशन प्रणाली लागू हो,नए पदों के सृजन पर लगी रोक हटाई जाए।
2-बोनस संसोधन अधिनियम 2015 सभी केंद्रीय कर्मियों पर लागू करें,सीबीएस,सीआईएस में आ रही समस्याओं नेट कनैक्टिविटी को सुधारा जाए।
3-प्रत्येक स्तर पर जेसीएम की बैठकें हो,सरकारी कार्यों का ठेकाकरण समाप्त किया जाए।

मुख्य डाकघर में हुआ काम
एक ओर डाक कर्मचारी मुख्य डाकघर का एक गेट बंद करके प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर पोस्ट मास्टर आरके अवस्थी कुछ स्टाफ के सहयोग से उपभोक्ताओं के काम को निपटाने में जुटे थे।
विज्ञापन


लेखपालों ने मुख्यालय पर भरी हुंकार
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने कहा मांगी नहीं माने जाने तक आंदोलन किया जाएगा। संचालन योगेंद्र उपाध्याय ने किया। प्रदर्शन को यूपी मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के दौजीराम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह, अटेवा जिलाध्यक्ष संजय यादव, तहसील संघ के विजेंद्र सिंह यादव ने समर्थन किया। आलोक शर्मा, शीलेंद्र प्रताप सिंह, खजान सिंह, बलवीर सिंह, नेत्रपाल, विजेंद्र सिंह सोनी, अवनींद्र प्रताप, अयाज अहमद, उदयवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें