फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अभिलेखों की जांच के बाद ही जारी होंगे आंगनबाड़ी नियुक्ति पत्र

Sun, 12 Apr 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नियुक्ति पत्र देने से पूर्व अभिलेखों (दस्तावेजों) की सघन जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार सुपरवाइजर पद पर हुए प्रमोशन और रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए विभाग ने आवेदन मांगे थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी केशरीनंदन तिवारी के अनुसार, विभाग युद्ध स्तर पर मैन्युअल जांच और मैरिट तैयार करने में जुटा है ताकि चयन सूची में कोई त्रुटि न रहे। अरांव और मदनपुर परियोजनाओं में पहले ही नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं, जबकि अब कोटला (नारखी), हाथवंत, एका, जसराना, शिकोहाबाद, टूंडला और फिरोजाबाद शहर (प्रथम व द्वितीय) की परियोजनाओं के आवेदनों की जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होते ही मैरिट के आधार पर चयन सूची जारी की जाएगी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के केंद्रों का संचालन सुचारू हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें