महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में डीएम विजय किरन आनंद से मिला। 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं का निदान किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा 2007 से लेकर 2010 तक का बाकी भवन किराया दिलाया जाए। 2012 का कुछ लोगों का भवन किराया रुका है उसे प्राथमिकता के आधार पर दिलाएं। पुष्टाहार ढुलाई का पैसा अभी तक नहीं मिला है उसे दिलाया जाए। इसके साथ ही पुष्टाहार की खाली बोरियों के नाम पर हो रही वसूली को रोका जाए। सीडी बनवाने का बोझ नहीं डाला जाए। संघ ने सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर का कार्यकाल तीन वर्ष पूर्ण होते ही जिले से बाहर ट्रांसफर करने, बढ़ा हुआ भवन किराया दिए जाने, हॉटकुक्ड का तीन माह का रुका पैसा दिलाने, गर्मी के कारण केंद्रों पर बच्चों की संख्या काफी कम है कुछ दिन की छुट्टी करने, शमा परवीन, सादमा, रेखा देवी को वापस चार्ज देने की मांग की। सुविधा शुल्क की वसूली रोकी जाए। कार्यकत्रियों को भी समस्याओं को रखने को मौका दिया जाए। कुपोषण को मिटाने के लिए यह सुविधाएं दी जाएं। बच्चों का वजन कराने की मशीनें दी जाएं। इस दौरान काफी संख्या में ही कार्यकत्री मौजूद थीं।