फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर बाइक सवार मामा-भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 17 Apr 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मामा बहन के घर से भांजे के साथ लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। आगरा के थाना जगदीशपुरा, बोदला निवासी 19 वर्षीय विष्णु अपने 18 वर्षीय भांजे आकाश शर्मा के साथ बाइक पर थाना सिरसागंज के गांव नगला जयराम निवासी बहन के यहां गए थे। बुधवार रात को दोनों वापस घर लौट रहे थे। टूंडला के गांव जरौली कलां के पास एडिफाई स्कूल के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं भांजे आकाश ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पहुंची पुलिस ने परिजन को घटना की जानकारी देते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे में मामा-भांजे की मौत हुई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें