फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क पार कर रही वृद्धा को वाहन ने रौंदा, मौत

Fri, 23 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
महिला के बाद हाइवे को वाहन खड़े करके जाम लगाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना बसई मोहम्मदपुर के गढ़ी तिवारी निवासी किशन देवी (60) के भाई मक्खनपुर के गांव अंगदपुर में रहते हैं। वह कई दिनों से बीमार था। जिसके बाद वृद्धा उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए शुक्रवार को भाई के घर गईं थी। वापस आते समय जब वृद्धा सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने वृद्धा को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की मानें तो करीब 30 मिनट तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे शव रोड पर ही पड़ा रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने पूरे मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक पूरा मार्ग जाम रहा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी। सभी के समझाकर जाम खुलवाया और वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें