फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिरोजाबाद में गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर वृद्धा की हत्या

Sat, 30 Aug 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विजयरानी का फाइल फोटो - फोटो : बैनर-पट्टिका लेकर प्रो. सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष।
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर गांव मढ़ई की ठार निवासी एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार दोपहर में उस समय हुई जब वृद्धा विजयरानी (85) बकरी चराने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर नाती ने जब ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की तो घर से 800 मीटर दूर जंगल में खून से लथपथ शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगला खंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्धा के बेटे ने चचेरे भाइयों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका विजयरानी (85) के पति एक इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। पति की मौत के बाद उन्हें पेंशन मिल रही थी। शुक्रवार दोपहर वह घर से बकरी चराने के लिए निकली थीं। शाम छह बजे तक जब वह घर नहीं लौटीं तो नाती हरिओम खोजने निकला। अंधेरा होने पर वह घर लौट आया और टार्च लेकर गांव के लोगों के साथ खोजने निकला। खोजते हुए गांव से 800 मीटर दूर जंगल पहुंचा तो जंगल में दादी विजयरानी का खून से लथपथ शव देख चीख पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में वृद्धा की गर्दन पर गहरा घाव था। धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार किया गया था जिससे 50 प्रतिशत से अधिक गर्दन कट चुकी थी। साथ ही सिर में पीछे की तरफ, माथे और चेहरे पर भी गंभीर घाव थे। सूचना पाकर बेटा मुन्ना सिंह भी आगरा के नगला इमली मोहल्ले से गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह पांच बहनों में अकेले भाई हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। वह नगला इमली मोहल्ले में दुकान चलाते हैं।
गांव में पत्नी राजकुमारी, बेटी भाग्य लक्ष्मी, बेटा हरिओम और मां यहां रहती थीं। बेटे मुन्ना ने आरोप लगाया कि परिवार के ही रामबाबू और प्रेमबाबू से सामान चोरी को लेकर विवाद हुआ था। मामला पंचायत तक पहुंचा था। इसी खुन्नस में दोनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर केस दर्ज हुआ है।



नगला खंगर क्षेत्र में बकरी चराने गई वृद्धा की धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर हत्या की गई है। मामले में मृतका के पुत्र ने चचेरे भाईयों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। -अनिवेश सिंह, सीओ, सिरसागंज
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें