फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार ठगे

Mon, 02 Sep 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल काॅलेज अस्पताल में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो सहेलियों से 50 हजार रुपये की ठगी की गई। आरोपी अस्पताल में संविदाकर्मी (स्टाफ नर्स) पद पर तैनात है। एक युवती ने सोमवार को सीएमएस से मिलकर लिखित शिकायत की।दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर निवासी काजल कुमारी ने सीएमएस डाॅ. नवीन जैन को बताया कि वह कोविड काल में अपने पिता राजकुमार का उपचार कराने अस्पताल में आई थी। उस दौरान संविदाकर्मी से परिचय हुआ। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर 14 हजार रुपये उससे ले लिए। बाकी रकम तरफ से जमा करने की बात कही थी। नौकरी नहीं लगने पर उसने कुछ दिन पहले उसे फोन किया तो कर्मी उसे धमकाने लगा। काजल ने बताया कि उसकी सहेली प्रियंका सागर निवासी जगजीवन नगर से भी इसी तरह हजारों रुपये की ठगी की गई है। दोनों से कुल 50 हजार रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें