फिरोजाबाद। नगर के मोहल्ला चौबान स्थित मोहन दे माता मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंदिर में एकत्र हो इच्छा नवमी व्रत रखने के साथ पूजा की। प्रतीकात्मक रूप से आंवले वृक्ष की परिक्रमा करते हुए महिलाओं ने सामूहिक रूप से राधा-कृष्ण के भजन गाए। इस अवसर पर प्रतिमा चतुर्वेदी ने इच्छा नवमी पूजन का महत्व बताते हुए कहा यह पूजा महिलाएं विवाहित जीवन में सुखी और समृद्धि होने के लिए करतीं हैं। अपने पति की दीर्घ आयु, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए एवं परिवार में शांति और समृद्धि की कामना करने के साथ व्रत रखती हैं। आंवले वृक्ष की विधि-विधान पूर्वक सामूहिक पूजन कराने में मंदिर के पुजारी पंडित रामदास भारद्वाज ने सहयोग किया। इस दौरान काफी महिलाएं मौजूद थीं।