फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की जमीन पर दिवाकर समाज के लोगों ने लगाई आंबेडकर की मूर्ति, हंगामा

विज्ञापन
शिकोहाबाद दिखतौली गांव में सरकारी स्कूल की जमीन पर रखी आंबेडकर की मूर्ति, जिसे प्रशासन ने हटवा दि - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दिखतौली में ग्राम सभा के भूखंड पर प्राथमिक स्कूल के नाम से खाली पड़ी है। मंगलवार को गांव के ही कुछ दिवाकर समाज के लोगों ने इस जमीन पर आंबेडकर की मूर्ति लगा दी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और आंबेडकर की मूर्ति को हटवा कर जमीन की पैमाइश कराई।
विज्ञापन

दिखतौली गांव में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी दो पक्षों में बच्चों के विवाद का मामला शांत नहीं हो पाया है। मंगलवार को गांव के ही दिवाकर और कठेरिया समाज के कुछ लोगों ने आंबेडकर की मूर्ति को सरकारी जमीन में रख दिया और माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करने लगे। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान व अन्य लोगों को हुई तो इसका विरोध हो गया।
गांव में इसको लेकर तनाव बढ़ गया। लेकिन ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी एसडीएम एकता सिंह और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को दी। इस पर दोनों गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। एसडीएम और सीओ इन्दुप्रभा ने जमीन की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। तत्काल प्रभाव से गांव में लेखपाल और कानून गो ने जमीन की पैमाइश कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि गांव में आंबेडकर मूर्ति स्थापित करने की जानकारी हुई थी। मौके पर पहुंच कर स्थित को देखा। सीओ इंदुप्रभा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को सरकारी जमीन पर स्थापित किया था। जिसे समाज के बॉबी जाटव ने आकर हटा लिया है। जिन लोगों ने मूर्ति रख कर माहौल खराब करने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें