इटावा हिंदी सेवा निधि के 23वें सारस्वत सम्मान समारोह में शिकोहाबाद निवासी कवि, शायर एवं लेखक आलोक भदौरिया अर्श को हिंदी व उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए के विश्वनाथ भटैले-शेख अतहर हुसैन अलंकरण से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडे भी उपस्थित थे। आलोक भदौरिया की 350 से अधिक रचनाओं का प्रकाशन राष्ट्रीय स्तर के पत्र, पत्रिकाओं में हुआ है। दो गजल संग्रह लकीरों के दरमियान तथा खुशबू ख्यालों की प्रकाशनाधीन हैं। इसके साथ ही अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलनों एवं मुशायरों में सहभागिता की है।