फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आंगनबाड़ी भर्ती में धांधली का लगाया आरोप

Mon, 16 Jun 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ग्राम पंचायत एलई निवासी युवक ने आंगनबाड़ी भर्ती में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव तक शिकायत की है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव एलई निवासी प्रताप सिंह ने 2025 आंगनबाड़ी भर्ती प्रकिया में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत में कहा कि आंगनबाड़ी भर्ती प्रकिया में गरीबों की भर्ती न होकर अमीर घराने के लोगों ने फर्जी तरीके से 40 हजार वार्षिक आय दर्शाते हुए आय प्रमाण पत्र बनवा लिए थे। फर्जी प्रमाण पत्रों से आंगनबाड़ी भर्ती प्रकिया में आवेदन किया गया। इतना ही नहीं भर्ती को मेरिट के आधार पर किया जाना था, साथ ही विकलांग, तलाक शुदा व विधवा को पहले वरीयता दी जानी थी, किंतु वरीयता को न देखकर फर्जी तरीके से लोगों ने नियुक्ति पा ली है। प्रताप सिंह ने प्रदेश के मुख्य सचिव से भर्ती प्रकिया की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें