फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विद्यालय की भूमि पर कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत

Thu, 23 Apr 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र में जूनियर हाई स्कूल अकबरपुर औँछा की प्रधानाध्यापिका ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें विद्यालय के भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका माधुरी देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत अकबरपुर औंछा में एक भूमि सरकारी अभिलेखों में जूनियर हाईस्कूल के नाम दर्ज है, इसी गाटा संख्या में बिजली घर भी बना हुआ है। विद्यालय की भूमि पर गांव के रहने वाले कुछ अराजक तत्व कब्जा करना चाहते हैं। 20 अप्रैल को यह लोग हाइड्रा लेकर आए और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। तब उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने कब्जा रुकवा दिया। अब फिर से अराजक तत्वों ने हाइड्रा से जगह पर कब्जे के लिए निर्माण सामग्री इकट्ठा कर ली है। पूर्व में इस समस्या को लेकर वह एसडीएम प्रसून कश्यप से भी शिकायत कर चुकी हैं, मगर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। डीएम से विद्यालय की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें