फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 03 Nov 2025 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक इमेज  - फोटो : सांकेतिक इमेज
विज्ञापन
- करंट लगने से हुई थी युवक की मौत, परिजन लगा रहे विभाग पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

- किसान नेता बोले - प्रशासन ने किया था जमीन देने का वायदा, चक्कर लगा रहा मृतक का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। करंट लगने से हुई युवक की मौत के तीन माह बाद परिजन भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे। एसडीएम से मिल ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मृतक के परिजन को 10 नवंबर तक जमीन का आवंटन नहीं होने पर तहसील परिसर में भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

थाना एका क्षेत्र के गांव नगला भिकिया निवासी विजयपाल सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। मौत के परिजन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा बिजलीघर पर शव रखकर धरना देकर प्रदर्शन किया था। तहसील पहुंचे किसान नेताओं ने बताया प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर भूमिहीन मृतक के परिजन को तीन एकड़ जमीन देने का वायदा किया था। तीन माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि ग्राम पंचायत स्तर से पीडित परिवार को जमीन दिए जाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। किसान नेताओं ने एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर 10 नवंबर तक पीड़ित परिवार को जमीन का आवंटन नहीं किया गया तो तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान पिंटू यादव, रिषी यादव, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश, अंशुल सिंह, सर्वेश कुमार, संतोष पाल, रवि कुमार, राजपाल सिंह, गुड्डू सिंह, कालीचरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें