फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तमंचे के बल पर यौन शोषण का आरोप

Tue, 05 Aug 2025 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नारखी इलाके में युवती के शादी करने से इन्कार करने पर बौखलाए युवक ने सभी हदों को लांघ दिया। वह रात के समय घर में घुस गया और छत पर सो रही युवती के साथ तमंचे के बल पर यौन शोषण किया। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद मां ही अकेला सहारा हैं। मां ने फरिहा के अंधपुरा निवासी सिंटू उर्फ विमल के साथ उसका रिश्ता तय किया था। लेकिन आरोपी के पिता ने बाइक की मांग की। जिसे देने में पीड़िता की मां असमर्थ थी। मना करने पर आरोपी व उसके पिता ने मां-बेटी को पीटा। इसके बाद शादी करने से उसने इन्कार कर दिया। 9 जून को उसकी मां घर के आंगन में और वह छत पर सो रही थी। तभी आरोपी सिंटू उर्फ विमल घर में घुस आया। उसने छत पर सोते समय उसे दबोच लिया। छेड़छाड़ करने के साथ छाती पर तमंचा रखकर यौन शोषण किया। इसके बाद उसकी मां और भाई ने आरोपी को छत से भागते हुए देखा था। पीड़िता थाने से लेकर अधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब उसने न्यायालय की शरण ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें