फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्लाट के नाम पर 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 07:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक विधवा महिला सत्यवती ने अपने मुंहबोले ननदोई भूपेंद्र सिंह पर प्लाट के नाम पर 4 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि पारिवारिक कलह से बचने के लिए उसने अपने ससुर का प्लाट भूपेंद्र के नाम इस शर्त पर कराया था कि वह भविष्य में इसे वापस कर देगा, लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी आरोपी ने न तो जमीन वापस की और न ही पैसे लौटाए। पूर्व में एक लिखित समझौते के बाद भी आरोपी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और अब चार युवकों के साथ आकर जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें