कंपनी बाग खेल मैदान में हरी शंकर दीक्षित की स्मृति में 11 वां अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि राजीव मिश्रा ने ने पहली गेंद खेलकर मैच शुरू कराया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में अपने माता-पिता को याद रखते हुए उनकी स्मृति में कोई कार्य कराया जाए इससे बड़ा दिवंगत आत्मा के लिए और कुछ नहीं हो सकता। क्योंकि आज के बदलते दौर में बच्चे अपने माता-पिता को भूलते जा रहे हैं।
टूर्नामेंट का पहला मैच पावना एकेडमी अलीगढ़ और डीएवी कानपुर के मध्य खेला गया। डीएवी कानपुर के कप्तान अरविंद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पावना एकेडमी ने मात्र चार विकेट खोकर मैच को 109 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से कप्तान नीलू ने 28, हम्मदा ने 33 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सचिन को दिया गया। अंपायरिंग देवेंद्र पप्पू और संजय मेवाती ने की। स्कोरिंग प्रेम सागर और नौशाद नसीर ने व कॉमेंट्री अरविंद ने की। इस दौरान डीके दीक्षित, प्रवीन चंद्र दीक्षित, अजय राज दीक्षित, संजीव सिंह, बीआर यादव सूरज मेवाती, इंसाफ अली, पिंटू दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अमित दीक्षित ने बताया कि आज का मैच भोपाल और शिकोहाबाद की टीमों के मध्य खेला जाएगा।