टूंडला। भाई से नाराज होकर 18 वर्षीय एक युवती रेलवे स्टेशन पहुंच गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने युवती के पिता को जानकारी देकर उसे कानूनी प्रक्रिया करने के बाद सुपुर्द कर दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी सोनू आर्या ने बताया कि अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी निवासी 18 वर्षीय युवती शनिवार को अपने भाई से क्षुब्ध होकर ट्रेन से टूंडला स्टेशन पर पहुंच गई थी। इसके साथ ही वह अकेली प्लेटफॉर्म नंबर पांच के पूर्वी छोर बैठी थी। जीआरपी महिला कांस्टेबल ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने भाई से नाराज होकर आ गई है। पुलिस ने जानकारी कर उसके परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पिता को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर सुपुर्द कर दिया। संवाद